19 Apr 2024, 06:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

नया रिकॉर्ड... कामी रीता ने 21वीं बार फतह की एवरेस्ट की चोटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2017 12:53PM | Updated Date: May 28 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के कामी रीता शेरपा (47) ने माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार फतह कर शनिवार को इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह तीसरे पर्वतारोही हैं। कामी रीता दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सुबह 8:15 बजे पहुंचे। शंगरी-ला नेपाल ट्रेक के प्रबंध निदेशक जिबान घिमिरे ने बताया कि कामी रीता एल्पाइन एस्सेंट्स एवरेस्ट एक्सपीडिशन का हिस्सा थे।
 
नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले एपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा रिकॉर्ड 21 बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे। एवरेस्ट फतह करने का सपना लेकर चढ़ाई करने वाले दस लोग इस साल मौत के मुंह में समा चुके हैं।
 
चोरी हो रही है पर्वतारोहियों की आॅक्सीजन
खराब मौसम और खतरनाक रास्ते से रूबरू होने वाले एवरेस्ट पर्वतारोहियों को इस बार एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चढ़ाई के रास्ते में ऊंचाई पर बने विश्राम शिविरों से आॅक्सीजन की बोतलें गायब हो रही हैं। शेरपाओं का कहना है कि इन चोरियों के कारण पर्वतारोहियों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। हर पर्वतारोही के पास आॅक्सीजन के निर्धारित सेट होते हैं। चढ़ने और उतरने के पूरे रास्ते आॅक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत पड़ती है।
 
इस साल पर्वतारोहियों का आखिरी दल जब आगे बढ़ने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा था, तभी उनके सामने आॅक्सीजन चोरी की घटनाएं आर्इं। शेरपा निमा तेनजी का कहना है कि गैरअनुभवी लोग और अप्रशिक्षित गाइड्स भी कई बार पर्वतारोहण करने आ जाते हैं। अंदेशा है कि आॅक्सीजन चोरी के पीछे ऐसे ही लोगों का हाथ हो सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »