29 Mar 2024, 02:42:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

OMG! इस राज्‍य में इतनी गर्मी... की एक शख्‍स ने रोड़ पर ही बना लिया ऑमलेट, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 11:12AM | Updated Date: May 23 2017 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडिशा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्‍स बिना किसी चूल्‍हे के रोड़ पर ही ऑमलेट बना रहा है। देश में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से हर कोई परेशान है, भीषण गर्मी और लू ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। 
 
ये मामला ओडिशा के तीतलगढ़ इलाके का है, जहां गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। यहां गर्मी का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सड़क पर ऑमलेट बना रहा है। इस शख्स के ऐसा करने के पीछे का ये कारण भी हो सकता है कि ये दिखाना चाहता हो कि इलाके में किस कदर आग बरस रही है। 
 
इस शख्स के हाथ में एक फ्राइपैन और अंडे हैं, इस वीडियो में देखें कि कैसे ये शख्स अंडे को फोड़कर फ्राइपैन में डालता है और फिर उसे सड़क पर रख देता है। कुछ ही मिनटों में अंडा पक जाता है। कुछ दिनों से कई इलाकों में गर्मी से कुछ राहत तो मिली लेकिन ओडिशा में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। भुवनेश्वर के मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में चार ऐसी जगहें जहां पारा 44 डिग्री के पार कर गया है, वहीं प्रदेश के 9 स्थानों पर पारा 90 डिग्री के पार है। 
 
 गौरतलब है कि इससे पहले 2016 में तमिलनाडु से भी एक ऐसी ही वीडियो सामने आया था जहां एक महिला भी ऐसे ही सड़क पर ऑमलेट बनाती हुई नजर आती है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »