19 Apr 2024, 10:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बास्किया की पेंटिंग 11.05 करोड़ डॉलर में बिकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2017 1:30PM | Updated Date: May 20 2017 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। अमेरिकी कलाकार ज्यां मिशेल बास्किया की 1982 में बनाई गई एक पेंटिंग रिकॉर्ड 11.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर में बिकी है और इसने सॉथबे के नीलामी इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 

बास्किया का 27 वर्ष की उम्र में मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन के कारण 1988 में निधन हो गया था। अपने काम की बढ़ती लोकप्रियता के कारण 20वीं सदी में उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। नीलामी के दौरान गुरुवार को आखिर के करीब 10 मिनट काफी तनावपूर्ण रहे। सॉथवे के न्यू यॉर्क शोरूम में मौजूद एक व्यक्ति और टेलीफोन पर मौजूद एक शख्स के बीच बोली का दौर चलता रहा और आखिर में टेलीफोन पर मौजूद व्यक्ति ने बाजी मार ली। बास्किया ने इस पेंटिंग को इंसानी खोपड़ी की शक्ल दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »