29 Mar 2024, 12:42:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

तमंचे की नोक पर मंडप से दूल्हे को उठा ले गई गर्लफ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 10:00AM | Updated Date: May 18 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमीरपुर। प्रेमिका को छोड़ युवक दूसरी लड़की से शादी रचा रहा था, तभी फिल्मी स्टाइल में पहुंची प्रेमिका उसे जनवासे से तमंचे के बल पर उठा ले गई। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा गायब देख लड़की पक्ष पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया। 
 
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव निवासी रामहेत यादव का पुत्र अशोक कुमार यादव एक क्लीनिक में नौकरी करता था। वहीं काम करने वाली एक लड़की से अशोक के प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने समेत तमाम वादे भी किए मगर, अशोक मुकर गया। अशोक की शादी हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी राम संजीवन की बेटी भारती से तय हो गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, अशोक की बरात भवानीपुर गांव आई थी। शाम को कन्या पक्ष ने बरातियों की आवभगत की।
 
उसके बाद जयमाल कार्यक्रम और भोजन आदि हुआ। रात डेढ़ बजे करीब चढ़ावा चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था और दूल्हा अशोक कुछ बरातियों के साथ जनवासे में मौजूद था। इसी बीच उसकी प्रेमिका दो युवकों के साथ स्कार्पियो से जनवासे में पहुंची और उसने अशोक के सिर पर तमंचा लगा दिया। वह बोली प्यार हमसे किया और शादी किसी दूसरे से... यह बर्दाश्त नहीं। अचानक प्रेमिका को इस रूप में देखकर दूल्हा बने अशोक की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा अशोक के भाई जयेंद्र व फोटोग्राफर रामनाथ व उसके बेटे रोहित को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
 
बांदा के मोहल्ले से गिरफ्तार हो गई प्रेमिका
बांदा। बरात से दूल्हे को तमंचे के बल पर उठाने वाली प्रेमिका आखिर पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस ने बुधवार को उसे बांदा के एक मोहल्ले से सहेली व साथ देने वाले लड़के के भाई समेत दबोच लिया। पुलिस हिरासत में ली गई प्रेमिका व उसकी सहेली से पूछताछ कर रही है। अगवा किया गया दूल्हा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »