25 Apr 2024, 22:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मीड डे मील में मिला मरा हुआ सांप का बच्‍चा, उड़े प्रिंसिपल-टीचर्स के होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 11:41AM | Updated Date: May 12 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर से सटे फरीदाबाद में सीनियर सेकंडरी गर्ल्स स्कूल में में मीड डे मील के खाने में एक मरे हुए सांप का बच्चा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि जबतक लोगों को मीड डे मील खाने में मरे हुए सांप के होने की जानकारी मिली तबतक 7 छात्राओं के अवाला स्कूल के 6 स्टाफ भी खाना खा चुके थे। 
 
खाने में सांप होने की बात सामने आने के बाद इन्हें आननफानन में जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी तबीयत ठीक बताई गई। मीड डे मिल खाने के बाद कुछ छात्राओं ने उल्टी और गले में दर्द होने की शिकायत की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद फरीदाबाद के शिक्षा अधिकारी ने उस ब्लॉक के सभी स्कूलों में मीड डे मिल पर रोक लगा दी। सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को छात्राओं को खाने में खिचड़ी दी जा रही थी।
 
उसी दौरान 8 वीं क्लास की एक छात्रा ने खिचड़ी में सांप का बच्चा देखा जिसकी सूचना उसने अपने टीचर को दी। उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन जब खिचड़ी बांटने वाली महिला ने खिचड़ी में मरा हुआ सांप देखा तो उसने तुरंत स्कूल के प्रिंसिपल को बताया जिसके बाद खाने पर रोक लगा दी गई।
 
प्रिंसिपल ने तुंरत इस बात की जानकारी जिले के शिक्षा अधिकारी को दी जिसके बाद सभी स्कूल में मीड डे मिल पर रोक लगा दी गई। इस मामले में खिचड़ी देनेवाली कंपनी और जांच एजेंसियों ने खिचड़ी के सैंपल भी लिए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »