25 Apr 2024, 11:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

1 दिन में 40 सीगरेट पीता था 2 साल का ये बच्‍चा, अब हुई ऐसी हालत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 10:42AM | Updated Date: May 9 2017 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया में अजूबों की कमी नहीं है। इन अजूबों में अब एक दो साल का बच्‍चा भी जुड़ गया है, जो एक दिन में 40 सिगरेट पी जाता है। जी हां, 2010 में एक बच्चे की आर्दी रिजल की कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चे में थी। जब उसका इलाज चल रहा था कि उसकी सिगरेट की लत छूट जाए। 
 
पूरी दुनिया थी हैरान 
अब यह लड़का नौ साल का हो चुका है। इस बच्चे का नाम है आर्दी रिजल और ये इंडोनेशिया के सुमात्रा का रहने वाला है। सात साल पहले जब इसकी ये सिगरेट पीने वाली फोटो वायरल हुई थी, तो पूरी दुनिया को इसने हैरान कर दिया था। 
 
पिता ने डाल दी आदत
रिजल की मां ने बताया कि जब वो 18 महीने का था, तब उसके पिता ने उसे अपनी सिगरेट पीने को दी थी। तब से उसे सिगरेट की ऐसी लत लगी कि वो एक दिन में 40​ सिगरेट पीने लगा। इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सरकार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और उसकी ​मां ने उसकी ये आदत छुड़वाने की कोशिश भी की।  
 
...और अब लग गई खाने की लत 
आर्दी के लिए सिगरेट छोड़ना इतना आसान नहीं था। उसकी सिगरेट की लत छुड़वाने के लिए उसका ध्यान खाने की ओर आकर्षित किया गया। पांच साल की उम्र में उसकी सिगरेट तो काफी कम हो गई लेकिन अब खाने की लत लग गई। 5 साल की उम्र में उसका वजन अपने साथी बच्चों से 6 किलो ज्यादा था। 9 साल की उम्र में आर्दी काफी अलग दिखता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »