29 Mar 2024, 11:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ऑटो को बना डाला 'स्कॉर्पियो', महिंद्रा ने खुश होकर दे दिया यह नया लोडिंग ऑटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 10:28AM | Updated Date: May 5 2017 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कब किसकी किस्मत बदल जाए किसी को नहीं पता। ठीक इसी तरह उस आॅटो ड्राइवर को भी नहीं पता था कि एक दिन उसको आॅटो कंपनी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के हाथों चार पहिया वाहन उपहार में मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक 19 मार्च को अनिल नाम के शख्स ने अपने ट्विटर पर एक फोटो ट्वीट की और उसे आनंद महिंद्रा को टैग कर दिया। यह फोटो थी एक आॅटो ड्राइवर और उसके आॅटो की। इस ड्राइवर ने अपने आॅटो को महिंद्रा की शक्ल दे दी थी।
 
आॅटो म्यूजियम में रखना चाहते हैं महिंद्रा
अनिल ने अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा को ट्वीट करते हुए लिखा कि यह तस्वीर दिखाती है कि भारत की सड़कों पर स्कॉर्पियो डिजाइन कितनी मशहूर है। अनिल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए महिंद्रा ने उनका धन्यवाद दिया और उसे खोजने में मदद मांगी। साथ ही महिंद्रा उस आॅटो तो अपने म्यूजियम में रखना चाहते हैं।
 
उस ड्राइवर और उसके आॅटो को आखिरकार डेढ महीने में खोज निकाला गया। यह शख्स था केरल के एक गांव का रहने वाला सुनील। कोच्चि में महिंद्रा एंड महिंद्रा के रीजनल सेल्स मैनेजर सुरेश कुमार ने आनंद को टैग करते हुए यह जानकारी शेयर की कि आनंद महिंद्रा के वादे को पूरा करते हुए सुनील को महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन तोहफे में दी गई है। आनंद ने भी क्रिएटिव आॅटो ड्राइवर सुनील की तस्वीर शेयर की जिसमें सुनील नई गाड़ी पाकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »