28 Mar 2024, 23:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बारात लेकर पहुंचा दूल्‍हा करने लगा नागिन डांस, दुल्हन ने मारी लात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 10:08AM | Updated Date: May 5 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बक्सर। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन पुरानी आदत ऐसी कि छुड़ाए नहीं छूटी। वह शराब के नशे में दुल्हन के दरवाजे पर नागिन डांस करने लगा। नशा गहरा हुआ तो विवाह मंडप में लड़खड़ाने लगा। दुल्हन ने यह देखा तो उसने  शादी से इनकार कर दिया। घटना बक्सर के सुजायतपुर गांव में हुई। 
 
दूल्हा बना बिट्टू जहां नशे में नागिन डांस करने में मस्त था तो वहीं दूसरी ओर उसके दोस्त लड़कियों पर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करने में व्यस्त थे। इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई। 
 
पियक्कड़ दूल्हा हो गया बेहोश, दुल्हन ने मारी लात
जानकारी के अनुसार सासाराम के दावथ प्रखंड अंतर्गत सूर्यपुरा के देवरिया गांव से बिट्टू कुमार की बारात सुजायतपुर आई थी। गांव के श्रीभगवान सिंह की बेटी की शादी बिट्टू से तय हुई थी। पियक्कड़ युवक के नशे की यह हालत थी कि विवाह मंडप में सिंदूरदान के वक्त वह लड़खड़ाने लगा। इतना ही नहीं सिंदूरदान से पहले वह बेहोश गया। इसके बाद दुल्हन के सब्र का बांध टूट गया। उसने गिरे दूल्हे को लात मारी और शादी से इनकार करते हुए मंडप से चली गई।

युवती बोली- शराबी पति से अच्छा है कुंवारा रहना
बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। उसका कहना था कि शराबी पति से बेहतर बिना शादी के रहना होगा। दुल्हन ने यह भी कहा कि शराबबंदी के दौर में शराब पीना अपराध भी है, इसलिए वह अपराधी से शादी नहीं कर सकती। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन बारात के साथ बैरंग लौट गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »