29 Mar 2024, 18:03:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुल्‍हे को शादी में 'पल्‍सर' मांगना पड़ा भारी, मिली जूतों की माला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 2:34PM | Updated Date: Apr 27 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। शादी में दूल्हे को बाइक मांगना बहुत भारी पड़ा। मामला झारखंड के रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे का हैं, जहां पर बुधवार को लोगों ने एक दूल्हे को जूते की माला पहनाकर उसकी गर्दन पर दहेज लोभी का पोस्टर लटका दिया। इसके बाद उसका सिर गंजा कर बारात वापस भेज दी। आपको बता दें कि दूल्हे ने शादी के बाद दहेज में अपनी पसंद की बाइक 'पल्‍सर' की मांग कर दी।
 
इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि लडक़ी ने दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया। दरअसल, रांची के ओरमांझी निवासी ऑटो ड्राइवर मुमताज अंसारी की शादी चंदवे में हो रही थी। मुमताज मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ बारात लेकर पहुंचा था। चारों तरफ खुशी का माहौल था। रात में उसकी शादी भी हो गई। पर सुबह दूल्हा पैशन प्रो बाइक लेने के बदले प्लसर बाइक की डिमांड रख दी। 
 
लडक़ी पक्ष के लोगों ने दूल्हे को काफी समझाया पर वो पल्‍सर की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात में शामिल कई लोग वहां से चले गए। इधर, नाराज लडक़ी पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूते की माला पहना दी।
 
दूल्हे और उसके भाई का सिर गंजा किया और शादी की तैयारी में खर्च रुपए की मांग कर डाली। रुपए लौटाने को तैयार होने पर दूल्हे और उसके भाई को छोड़ दिया गया। वहीं, बुधवार सुबह तलाक के बाद रात में लडक़ी का निकाह एक दूसरे युवक के साथ कर दिया गया। लडक़ी ने इंटर तक की पढ़ाई की है और उसके पिता की चंदवे में चाय की छोटी सी दूकान है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »