20 Apr 2024, 05:51:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

नहीं घटा दुनिया की सबसे मोटी महिला का वजन, बहन बोली- डॉक्टर बना रहे बेवकूफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 10:59AM | Updated Date: Apr 25 2017 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद की बहन ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमान अहमद की बहन सायमा सेलिम ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन का ठीक से इलाज नहीं किया गया। सायमा सोलिम का कहना है, डॉ मुफज्जल लकड़ावाला झूठे हैं, वो हमें बेबकूफ बना रहे हैं। सायमा का कहना है कि डॉक्टर ने इमान की हेल्थ की सही जानकारी नहीं दी। वह इमान के ठीक होने के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहे। 
 
इमान की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं डॉ. लकड़ावाला ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इमान अब ठीक हो रही हैं। उनकी हालत पहले से बेहतर हो रही हैं। उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन का पता लगाने के लिए CT स्कैन किया जाता है। 
 
डॉ. का कहना है कि इलाज के 15 दिन के बाद से अब तक सब ठीक-ठाक है। डॉ. लकड़ावाला का कहा- हमने सायमा को अपनी बहन को घर ले जाने की सलाह दी तो ने ड्रामे करने लगी, हम इमान को वार्ड से CT स्कैन रूम तक ले जाएंगे तो वहां कोई भी उनकी सुधरी हुई हालत को देख सकता हैं, और सायमा के दावों की सच्चाई भी पता लग जाएगी। इमान का इलाज लकड़ावाला की देखरेख में ही हो रहा है। मिस्त्र की रहने वाली 36 वर्षीय इमान का वजन 2 माह में 327 किलो कम हो चुका हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »