25 Apr 2024, 17:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जानिए क्यों आती हैं महिलाओं की मूछें!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 1:43PM | Updated Date: Apr 23 2017 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लड़कियों के चेहरे पर बाल होना या सामान्य से थोड़े ज्यादा बाल तो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसी महिलाएं भी दिख जाती हैं, जिनके चेहरे पर दाढ़ी या मूछें उगी हों। अचानक से ऐसी लड़कियां भीड़ में चर्चा का केंद्र बन जाती हैं और आसपास खड़े लोग उन्‍हीं की तरफ इशारा करने लगते हैं। कुछ औरतें इन बालों को शेव करा लेती हैं, तो कुछ लेजर ट्रीटमेंट को चुनती हैं। लेकिन कुछ औरतें ऐसी भी होती हैं, जो चेहरे पर उगे बालों को वैसे का वैसा रहने देती हैं। अब सवाल यह है कि औरतों को दाढ़ी उग कैसे जाती है। 

क्यों लड़कों को ही आती है दाढ़ी 

11 से 13 साल की उम्र में लड़के और लड़कियों दोनों के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। इस उम्र में सेक्स ग्रन्थियों का विकास होता है। इस उम्र में दोनों में ही कई ग्रंथियां और हारमोंस बनते हैं, जिनसे शरीर में बलाव आता है। इन्हें एंड्रोजेंस कहते हैं। लड़कों में एंड्रोजेंस की वजह से ही दाढ़ी-मूंछ आती है, तो वहीं लड़कियों में जो हारमोंस बनने हैं उन्हें एस्ट्रोजेंस कहते है। लड़कों में एंड्रोजेंस ही उनकी आवाज को भारी भी बना देते हैं। एंड्रोजेंस और एस्ट्रोजेंस ही दोनों के शरीर में कई बड़ें अंतर पैदा करते हैं। एक और जहां एस्ट्रोजेंस लड़कियों को कोमलता देता है, वहीं दूसरी और एंड्रोजेंस लड़कों को सख्त बनाता है। 
 
फिर लड़कियों को कैसे आ जाती है दाढ़ी 
 
इसका कारण है हारमोंस में होने वाला डिसऑडर। जिसे पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम कहते हैं। हारमोंस में होने वाला यह बदलाव महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को ठेस पहुंचाता है। जिससे औरतों को भी दाढ़ी या मूछें उग आती हैं। डॉक्टर स्वाति भारद्वाज का कहना है कि हारमोंस में होने वाले इन बदलावों के पीछे कई आनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »