24 Apr 2024, 16:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

डीजे नहीं ले जाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने की अनजान लड़के से शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 10:57AM | Updated Date: Apr 22 2017 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। दहेज के पैसे, गहने या शराब के चलते मंडप में शादी टूटने की खबरें तो अक्सर आती रही है पर क्या आपने डीजे न बजने की वजह से शादी टूटने की खबर पढ़ी है।

शादी टूटने का यह अजीबोगरीब मामला बिहार का है जहां डीजे नहीं बजने पर दुल्हन के परिवार वाले इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने दूल्हे को बंधक बना लिया, इतना ही नहीं उन्होंने उसी मंडप में दूसरे लड़के के साथ दुल्हन की शादी भी कर दी।

यह अजीब मामला बिहार के बेबूसराय जिले के मंसुरचक थाना क्षेत्र के साठा गांव का है। साठा चक्का गांव के रहने वाले महेश पासवान ने अपनी बेटी की शादी झमटिया गांव के रहने वाले हरिचरण पासवान के पुत्र बबलू पासवान के साथ तय की थी।
 
युगल भी अपने शादी के सपने देख रहे थे। तय समय पर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पर पहुंचा। बारात के साथ डीजे को नहीं पाकर दुल्हन के परिजन नाराज हो गए। 
 
फिर भी लडक़ी वालों ने उनका स्वागत किया। लेकिन मंडप में फिर से डीजे की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और बाद में विवाद काफी बढ़ गया। गुस्से में आकर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के साथ आए सभी लोगों को बंधक बना लिया। साथ ही लड़के के लिए अन्य दूल्हे की तलाश करने लगे। 
 
एक अजनबी लड़के के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गये। शादी के लिए तैयार होने के बाद उसी मंडप में दोनों की शादी करा दी गई। वही बंधक बना दूल्हा अपनी दुल्हन की शादी अजनबी के साथ होते चुपचाप देखता रहा।
 
झगड़े की सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर दूल्हा और उसके परिवार वालों को लड़की वालों की कैद से आजाद कराया। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »