19 Apr 2024, 11:32:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गुजरात के हीरा व्यापारी ने अपने 125 कर्मचारियों को गिफ्ट में दी स्कूटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 10:32AM | Updated Date: Apr 21 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। सूरत के कई व्यापारी पूरे राज्य में अपने कर्मचारियों को बड़े और अनोखे उपहार देने के लिए जाने जाते हैं। वो अपने कर्मचारियों को सिर्फ बोनस ही नहीं देते बल्कि बोनस के साथ उन्हें हर साल कुछ खास भी देते हैं।

ऐसे ही एक बिजनेसमैन हैं लक्ष्मीदास वेकारिया। लक्ष्मीदास हीरे का व्यापार करते हैं। इस साल उन्होंने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के अलावा उन्हें और भी कुछ खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने 125 कर्मचारियों को स्कूटर दिया है। 

सूरत के दीर्घ डायमंड के मालिक लक्ष्मीदास वेकारिया ने 2010 मे हीरे तराशने की फैक्ट्री शुरू की। जबसे उन्होंने फैक्ट्री शुरू की तब से उनके वर्करों ने मालिक की तरक्की के लिए दिन- रात कड़ी मेहनत की। वर्करों की महेनत से खुश होकर वेकारिया ने अपने 125 वर्करों को एक्टिवा 4G गिफ्ट के तौर पर दी है।

सिर्फ लक्ष्मीदास ही अकेले गुजरात में ऐसा नाम नहीं हैं। सूरत के ही हीरा कारोबारी ढोलकिया ने अपनी कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स के कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में पिछले साल 400 फ्लैट्स और 1,260 कारें गिफ्ट की थी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के बोनस पर 51 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »