25 Apr 2024, 15:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रोते हुए बच्चे को पायलट ने पिलाया दूध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 10:54AM | Updated Date: Apr 20 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेलसिंकी। फिनलैंड की फिनएयर एयरलाइंस की फ्लाइट के पायलट टॉम नॉस्ट्रोम एक महिला यात्री की मदद कर सोशल मीडिया में स्टार बन गए हैं। यह महिला अपने चार बच्चों के साथ फ्लाइट में सवार हुई, जिनमें से दो बच्चे काफी छोटे थे। ये दोनों भूख के मारे रोने लगे।
 
जाहिर है महिला बेबस होकर परेशान हो गई। ऐसे में महिला के अनुरोध पर पायलट टॉम ने छोटे बच्चे को संभाल लिया। टॉम ने बच्चे को गोद में लेकर उसे बोतल से दूध पिलाया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पायलट की यह फोटो शेयर हो रही है और उनकी संवेदनशीलता को खूब सराहा जा रहा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »