18 Apr 2024, 09:29:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक रसगुल्ले ने तोड़ी 'शादी'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 11:28AM | Updated Date: Apr 19 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक रसगुल्ले के कारण बारात बिना दुल्हन के लौट गई? दरअसल खाने के दौरान प्लेट में रसगुल्ले रखने की बात पर विवाद इतना गहरा गया कि बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। जिसके बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा।
 
14 अप्रैल की शाम जब 25 वर्षीय शिवकुमार की बारात आई तो सब कुछ कुशल मंगल था। लेकिन तभी रसगुल्ले के कारण हुए इस झगड़े से शादी ही टूट गई। यह विवाद इतना गहरा गया था कि बाराती और घरातियों में लड़ाई हो गई। इस बीच लड़के पक्ष की ओर से लड़की के पिता के साथ भी गाली गलौज की गई। और जब इस घटना के बारे में लड़की को पता चला तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। 
 
घटना के बाद गांव के लोगों और स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करवाने की कोशिश भी की, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। हालांकि घटना के बाद लड़की के पिता ने दहेज में चार पहिए की गाड़ी ना दिए जाने के कारण शादी टूटने की तहरीर दी है। हालांकि इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »