24 Apr 2024, 10:53:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

VIDEO : इस शख्‍स ने हाथों से चंद मिनट में तोड़े डाले कई नारियल, बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 10:33AM | Updated Date: Apr 17 2017 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुनिया में कई तरह के रिकॉर्ड बनते हैं। लेकिन अगर कोई शख्‍स अपने नंगे हाथों से सैंकड़ों मजबूत नारियल तोड़ दे तो इसे क्‍या कहा जाएगा। केरल में एक व्‍यक्ति ने एक मिनट से भी कम समय में 124 नारियल हाथ से तोड़कर ऐसा कारनामा किया है। राज्‍य के पूंजार के रहने वाले पी डोमनिक ने यह कारनामा किया है। वे केरल रोडवेज में काम करते हैं। 
 
उन्‍होंने त्रिसूर में सोभा सिटी मॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम में डो‍मनिक ने एक मिनट से भी कम समय में 124 नारियल तोड़े। उन्‍होंने जर्मनी के मुहमद काहरिमनोविक का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्‍होंने एक मिनट में 118 नारियल तोड़े थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, डोमनिक के इस कारनामे का वीडियो गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड द्वारा छह महीने के अंदर रिकॉर्ड के रूप में शामिल किया जाएगा। 
 
डोमनिक के रिकॉर्ड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि वे लाइन से रखे गए नारियलों को एक के बाद एक लगातार तोड़े जा रहे हैं। इस दौरान वहां खड़े लोग उनका उत्‍साहवर्धन भी कर रहे हैं। इसमें खास बात यह भी है कि वे मुक्‍के के एक ही वार से नारियल तोड़ देते हैं। वीडियो में आखिरी में टूटे हुए नारियलों को दिखाया गया है। इसमें दिखता है कि सभी नारियल दो हिस्‍सो में टूटे हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »