28 Mar 2024, 20:25:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दंपति ने बच्‍चे की चाह में कराई जांच, दोनों निकलें जुड़वा भाई-बहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 7:40PM | Updated Date: Apr 16 2017 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका। यह दुनिया वाकई अजीब है। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्‍योंकि अमेरिका में एक ऐसी दंपति का पता चला हैं जो जुड़वा भाई-बहन है।
 
अमेरिका के मिसीसिपी के एक क्‍लीनिक में एक दंपति इस उम्‍मीद से पंहुचा था‍ कि उसकी बच्‍चों की इच्‍छा पूरी हो जाए। लेकिन जब डॉक्‍टर ने उनसे असलियत बताई तो दोनों हैरान रह गए।
 
दंपति के डीएनए की जांच करने वाले डॉक्‍टर जैक्‍शन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, शुरूआत में रिपोर्ट देखने के बाद मेरी पहली टिप्‍पणी यह थी कि दोनों के बीच ज्‍यादा करीबी संबंध नहीं होगे, जैसा की ऐसे मामले में कई बार होता है।
 
हालांकि नमूनों का गहराई से निरीक्षण करने के बाद मैंने पाया कि दोनों में बहुत ज्यादा समानताएं हैं।'' इसके बाद डॉक्‍टर ने जब मरीजों की फाइलों को देखा और यह पाया कि दोनों के जन्म की तारीख वर्ष 1984 में एक सी है। यह देखकर विश्वास हो गया कि दोनों मरीज जुड़वां हैं।
 
दंपति इस बात से थे अनजान
हालांकि दंपति इस बात से अनजान थे कि, वे दोनों जुड़वा भाई-बहन है। लेकिन जब दोनों अगले अप्‍वाइंटमेंट में डॉक्‍टर से मिले तो उन्‍होंने यह बात दंपति को बताई। यह सुनने के बाद पति ने कहा कि कर्इ लोगों ने पहले मुझसे कहा था कि दोनों की बीच काफी समानताएं है, मसलन दोनों का एक ही दिन जन्‍मदिन होना। दोनों एक जैसे दिखते भी थे। लेकिन पहले यह दोनों इसे केवल संयोग समझते थे।
 
     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »