18 Apr 2024, 09:28:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सिर्फ दो महीने में आधी हुई दुनिया की सबसे मोटी महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 12:42PM | Updated Date: Apr 12 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की सबसे अधिक वजन वाली महिला इमान अहमद को इंडिया आए 2 महिने हो गए हैं। जिसके बाद उनके वजन में भारी कमी देखने को मिली रही है। इमान ने 2 माह 262 वजन कम कर लिया है। जब वह इंडिया आई थी तब उनका वजन 500 किलोग्राम था। वजन कम होने की यह जानकारी बेरियाट्रिक सर्जन मुज्जफल लकड़वाला ने मंगलवार को मुबंई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी।
 
डॉ लकड़ावाला ने बताया कि, स्लीवे गेस्ट्रोक्टॉमी और सुपरवाइज स्पेशल डाइट के कारण इमान ने दो महीने में अपना तकरीबन आधा वजन कम करने में सफलता पाई है। वजन कम होने से उनके हार्ट, किडनी, लंग्स और अतरिक्त फ्लूइड लेवल कंट्रोल में है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दाहिने पैर और दाहिने हाथ में पैरालिसिस की वजह से उनका चलना- फिरना मुश्किल था। अब वे आसानी से अपने दोनों हाथों से अपने फेस को टच कर पा रही है अब कोशिश की जा रही है कि जितनी जल्दी हो सके उन्हें सीटी स्कैन मशीन में ले जाया जा सके। जिससे कि उनके माइंड को स्कैन कर स्ट्रोक के असली कारणों का पता लगाया जा सके। 
 
इसके साथ घट रहे वजन के चलते इमान की दिनचर्या में भी सुधार आ रहा है।मिस्त्र से इलाज के लिए भारत आई इमान को विश्व की सबसे वजनी महिला माना जाता है। एक समय में उऩका वजन 450 किलो से भी अधिक था।
 
गौरतलब है कि इमान को लगभग दो महीने पहले बड़ी ही मुश्किल से साउथ मुंबई के सैफी हॉस्पिटल लाया गया था। जब वे मुंबई के एयरपोर्ट पहुंची थीं तो उन्हें उतारने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एंबुलेस की जगह उन्हें ट्रक जैसे वाहन से उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »