20 Apr 2024, 02:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कोयल को बचाने 50 फीट ऊंचे पेड़ पर जा पहुंचा सात साल का 'मोगली'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 12:16PM | Updated Date: Apr 12 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटिहार। उत्तर प्रदेश के बहराइच के कटिहार जिले की एक सात साल के बच्चे को पशु-पक्षियों से इतना प्यार है कि लोग उसे मोगली कहते हैं। इस बच्चे के साथ न केवल पशु-पक्षी बातें करते हैं, बल्कि वे अपनी भावनाओं को भी बांटते हैं। भोला नाम का यह बच्चा सोमवार को एक कोयल को बचाने के लिए विशालकाय पेड़ की ऊपरी टहनी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह बच्चा पेड़ पर करीब 50 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया था। लोगों ने जब उसे पेड़ के उस हिस्से पर चढ़ा हुआ देखा तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था।
 
भोला के इस कारनामे से उसके मित्र भी अब उसे मॉर्डन मुगली कहने लगे हैं और उसके कारनामे की खूब तारीफ कर रहे है।  सात साल के बच्चे भोला के इस कारनामे को देख और सुन कर हर कोई चौंक गया। जानकारी के मुताबिक पेड़ की टहनी में फंसी कोयल बहुत देर से आवाज दे रही थी लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर पा रहा था। तभी भोला वहां आया और उसने विशालकाय पेड़ की टहनी में फंसी कोयल को आजाद कराया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »