20 Apr 2024, 19:39:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां के किसान गाय के पेट में कर देते हैं बड़ा छेद, जानें क्यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 9:59AM | Updated Date: Apr 12 2017 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में गाय की आयु बढ़ाने के लिए उसके शरीर में बड़ा छेद कर दिया जाता है। दरअसल, लंबे समय तक वेटनरी शोध के बाद साबित हो चुका है कि गाय के शरीर में बड़ा छेद कर देने से उसे नुकसान होने के बजाय फायदा ही होता है। 
 
बताया जा रहा है कि अमेरिका में गाय की आयु बढ़ाने और उसके शरीर का हाल जानने के उद्देश्य से उसके शरीर में बड़ा सा छेद कर दिया जाता है। अगर आप इतना जानने के बाद ये सोच रहे हैं कि ये गायों के प्रति किसी क्रूरता से कम नहीं है, तो जरा ठहर जाइए। दरअसल, कई शोधों से ये बात साबित हो चुका है कि गाय के पेट में बड़ा सा छेद करने से उसे नुकसान नहीं होता, बल्कि फायदा ही होता है। इसके अलावा ये भी साबित हो चुका है कि इससे गाय की उम्र और अधिक बढ़ जाती है। 
 
आजकल पूरी दुनिया में ऑर्गेनिक किसानी का चलन बढ़ रहा है। इसलिए ऑर्गेनिक डेयरी किसान इस प्रयोग को पूरी तरह से सार्थक मान रहे हैं। बड़े छेद वाला गाय आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। गाय के पेट में अजीब दिखऩे वाले इस सुराख को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं। मगर बताया जा रहा है कि गाय के अंदरूनी भाग के बारे में जानना कभी-कभी डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो जाता है। 
 
इसलिए कहा ये जा रहा है कि गाय के पेट के बारे में जानकारी जुटाने के लिहाज से ये सुराख अत्यंत कारगर साबित हो रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो गाय के पेट में सबसे पहले एक सुरखा किया जाता है और उसके बाद उसे एक प्लास्टिक के रिंग से बंद कर दिया जाता है और इस सर्जरी के एक महीने के अंदर गाय पूरी तरह से ठीक हो जाती है।  
 
वैज्ञानिक गाय के पेट में इस बड़े छेद को गाय के लिए फायदेमंद मान रहे हैं। उनका मानना है कि इससे गाय के पाचन क्रिया के साथ-साथ प्रजनन क्रिया की सारी जानकारी अच्छे से प्राप्त हो जाती हैं। इस छेद के जरिए ये जानने में आसानी होती है कि गाय के पेट में खाना अच्छे से पच रहा है या नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »