19 Apr 2024, 15:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सांप ने युवक को दिया ऐसा आर्शीवाद की चले गई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 2:07PM | Updated Date: Apr 11 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोधपुर। जोधपुर से एक अंधविश्वासी मामला समाने आया है। जोधपुर जिले के लोहावट में एक भोपे और पुजारी के चमत्कार का मामला समाने आया है। चमत्कार के चक्कर में एक 35 साल के युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। युवक का नाम इंद्राराम बाबूराम है। यह घटना जागरण के दौरान हुई। जागरण में भोपा इंद्राराम सुथार अपने साथ सांप लेकर पहुंचा था, जिसे वह युवक के गले में डाल ईश्वर का चमत्कार होने का दावा कर रहा था। इसी दौरान सांप ने युवक के दिमाग पर डस लिया।  
 
इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे तो एक व्यक्ति जो स्वयं को भोपा बता रहा था, उसने इलाज शुरु कर दिया। थोड़ी देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को सांप ने जब डसा था तब उसे आभास हो गया था लेकिन, भोपा ने उसे अस्पताल नहीं जाने दिया। लोग भी उसकी बातों में आ गए और यह देरी इस युवक की जान पर भारी पड़ गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »