24 Apr 2024, 10:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां आलू-प्याज से भी सस्ता मिलता है काजू, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 1:58PM | Updated Date: Apr 11 2017 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा के नाला में 49 एकड़ में काजू का बगान है। यह बागान ब्लॉक मुख्यालय से 4 किमी की दूरी पर है। डाड़र केवलजोरिया से भंडारकोल तक करीब 5 किलोमीटर में फैला है। इसी लिए झारखंड के जामताड़ा में काजू बेहद सस्ते मिलते हैं। आप इसके दाम जानकर हैरान रह जाएंगे जी हां, दरअसल इस शहर में सब्जियों के दाम पर सस्ते क्वालिटी के काजू 10 और अच्छी क्वालिटी वाले 20 रुपए किलो मिलते हैं। दिल्ली में इसी काजू के लिए आपको 700 से 800 रुपए प्रति किलो तक चुकाने पड़ सकते हैं, लेकिन झारखंड में यह बेहद सस्ता है।
 
आपको बता दें कि काजू इतने सस्ते में यहां इसलिए बिकते हैं क्योंकि जामताड़ा के नाला में करीब 49 एकड़ इलाके में काजू के बागान फैले हुए हैं। जिनमें काम करने वाले बच्चे और महिलाएं इन्हें बेहद सस्ते दाम में बेच देते हैं। काजू की फसल में फायदा होने के चलते इलाके के काफी लोगों का रुझान इस ओर हो रहा है। ये बागान जामताड़ा ब्लॉक मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »