19 Apr 2024, 13:51:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

VIDEO: सीट नहीं थी खाली तो यात्री को प्‍लेन से घसीट कर उतारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 12:55PM | Updated Date: Apr 11 2017 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन्स कंपनी ने अपने एक यात्री को घसीटते हुए विमान से बाहर निकाल दिया। रविवार सुबह लूएवल से शिकागो जाने वाली यूनाइटेड की एक फ्लाइट में ओवरबुकिंग थी। इसी विमान से यूनाइटेड के कुछ कर्मचारियों को भी सफर करना था, लेकिन विमान में सीट खाली नहीं थी।
 
अपने इन कर्मचारियों के लिए जगह बनाने की कोशिश करते हुए हवाईअड्डे के सुरक्षाकर्मियों की मदद से फ्लाइट में यात्रा के लिए बैठे एशियन मूल के एक डॉक्टर को घसीटते हुए जबरन बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित यात्री की पत्नी को भी विमान से बाहर कर दिया गया। इस घटना में पीड़ित यात्री चोटिल भी हुआ और उसके मुंह से खून निकलने लगा। 
 
वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइंस की काफी आलोचना की जा रही है। यह घटना अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट का है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह इस प्रकार की दूसरी घटना है। दरअसल, यात्री को विमान से इसलिए उतारा जा रहा था, क्योंकि विमान में एयरलाइन क्रू के लिए बैठने की जगह नहीं थी। यूनाइटेड फ्लाइट 3411 फ्लाइट शिकागो से लुइसविले जा रही थी, घटना के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »