20 Apr 2024, 16:24:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

...जब 24 साल का MBBS स्टूडेंट बना 3 idiots का आमिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 10:16AM | Updated Date: Apr 11 2017 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। पेशे के कारण डॉक्टर को धरती पर ‘भगवान’ की तरह माना जाता है। डॉक्टर से यह उम्मीद लगाई जाती है वह अपना फर्ज निभाते हुए लोगों की जिंदगी बचाएंगे। एमबीबीएस के एक फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने भी कुछ ऐसा ही किया। स्टूडेंट ने ट्रेन के अंदर एक प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी कराने में मदद की। हैरान करने वाली बाद यह है कि स्टूडेंट ने व्हॉट्सऐप की मदद से यह काम किया। 

उसने पर सीनियर्स से मदद और मैसेजिंग ऐप पर मिली निर्देशों को फॉलो करके महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया। यह सब कछ हुआ अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस में। एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाला विपिन खड़से ट्रेनिंग के फाइनल स्टेज में है। वह नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहा है। शुक्रवार को ट्रेन में सफर के दौरान उसे महिला के प्रसव पीड़ा की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने डिलीवरी करवाई। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया।
 
विपिन खड़से ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “ट्रेन नागपुर स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर दूर थी, महिला के रिश्तेदारों ने चेन पुलिंग करके गाड़ी को रोका। जिसके बाद टिकट कलेक्टर और गार्ड ट्रेन में डॉक्टर को ढूंढने लगे। मैं पहले चुप रहा है कि ट्रेन में कोई अनुभवी डॉक्टर हो जब महिला की प्रसव में मदद कर सके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »