28 Mar 2024, 14:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अकेले ही पूरा घर संभाल रही है ये 5 साल की नन्ही बच्ची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 12:37PM | Updated Date: Apr 10 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की रहने वाली पांच साल की एना इतने अच्छे से घर का ख्याल रखती है कि आप सोच भी नहीं सकते। एना वांग की जिंदगी उसकी उम्र के बाकी बच्चों से काफी अलग है। उसकी दिनचर्या में शामिल है अपनी दादी और परदादी का ख्याल रखना। एना इन दोनों बुजुर्गों का ध्यान बहुत अच्‍छे से रखती हैं।  
 
इन दोनों बुजुर्गों का ध्यान रखने वाली एकमात्र इंसान 5 साल की मासूम एना ही है। बताया जाता है कि जब वह तीन साल की थी, तो उसके पिता को जेल हो गई थी। पिता के जेल जाने के बाद एना की मां ने दूसरी शादी कर ली और एना को उसकी दादी-परदादी के हवाले छोड़ दिया, जबकि वह यह जानती थी कि ये दोनों ही महिलाएं एना का ध्यान रखने में शारीरिक रूप से असमर्थ हैं। 
 
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एना घर की सफाई से लेकर, दोनों बुजुर्गों को नहलाने और साफ करने का काम अकेली करती है। एना हर दिन जल्दी उठती है ताकि उसके सारे काम टाइम पर पूरे हो जाएं। इस नन्ही सी जान की मदद करने वाला भी कोई नहीं है। किचन की स्लिप तक पहुंचने के लिए वो पहले एक स्टूल पर चढ़ती है और फिर आगे झुक कर खाना बनाती है।  उसकी पड़ोसी उनकी थोड़ी मदद कर देती हैं, वह उनके खेत से घर के लिए सब्जियां ला देती हैं। 
 
खेलने-कूदने की उम्र में एना जो काम कर रही है, इससे तो साफ है कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। इस उम्र में जहां बच्चे चीजों को अच्छे से समझ नहीं पाते, आज उसी उम्र में आकर एना दुनियादारी निभा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »