19 Apr 2024, 04:08:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

42,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ इस बच्‍ची का स्‍वागत, खुशी के मारे रो पड़े...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 10:47AM | Updated Date: Apr 10 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रविवार को तुर्की एयरलाइंस के कर्मचारियों को एक नन्हे मेहमान का स्वागत 42,000 फीट की ऊंचाई पर अचानक करना पड़ गया। 28 हफ्तों की गर्भवती नैफी डैबी को फ्लाइट में अचानक लेबर पेन होने शुरू हो गए। जिसके बाद फ्लाइट के कर्मचारियों ने उनकी डिलिवरी में काफी मदद की। प्लेन में मौजूद कुछ लोगों ने भी नैफी की मदद की। लेबर पेन के कुछ ही देर बाद नैफी ने एक लड़की को जन्म दिया। तुर्की एयरलाइंस ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी और तभी से यह फोटो काफी वायरल हो रही है।
 
खबर के मुताबिक महिला नफी इंस्ताबुल की राजधानी से फ्लाइट में बैठी और फ्लाइट में बैठते ही उसे लेबर पेन होने शुरू हो गए। हालत इतनी खराब हो गई महिला की डिलवरी कराने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। ऐसे में काम आई फ्लाइट की क्रू मेंबर जिन्हें इस तरह की एमरजेंसी के लिए ट्रैनिंग दी गई थी। दूसरे पैसेंजर्स और क्रेबिन क्रू की मदद से महिला ने फ्लाइट में ही बच्ची को जन्म दे दिया।
 
बच्ची को देखकर केबिन क्रू मेंबर्स खुशी के मारे रो पड़े। इसके बाद मां और बच्चे की सुरक्षा के लिए फ्लाइट को बुर्किना फासो में सुरक्षित उतारा गया।अब दोनों मां और बेटी स्वस्थ हैं। बेटी का नाम कादीजू रखा गया है। तुर्की एयरलाइंस के फेसबुक पेज इसे वेलकम ऑनबोर्ड प्रिसेंस करके शेयर किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »