25 Apr 2024, 16:53:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

नशे में धुत बेटे ने अपनी 70 साल की मां का किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 2:31PM | Updated Date: Apr 7 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंजाब। पंजाब के फिरोजपुर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी  70 साल की बुजुर्ग मां का ही बलात्कार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित मां ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं इलाके को लोग इस घटना से सकते में हैं। 
मां-बेटे दोनों एक ही घर में रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह शौच के लिए गई थीं, उसी दौरान उसके बेटे ने उनके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 
 
बुजुर्ग पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त उनका बेटा नशे में था। अपने बेटे की इस हरकत से आहत महिला ने उसे सजा दिलाने का फैसला किया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने फौरन पीड़िता का मेडिकल करवाया।  मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि हुई। 
 
जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने इस बारे में कहा- आरोपी बेटे पर रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि पंजाब में अधिकतर युवा नशे की जद में इस कदर घिरे हुए हैं कि कई बार यह मुद्दा चुनावों में सर चढ़कर बोलता है, लेकिन नतीजा हर बार सिफर ही रहता है। 70 साल की बुजुर्ग के साथ हुई इस शर्मनाक हरकत से इलाके के लोग सकते में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »