19 Apr 2024, 12:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पहली बार बिका इतना महंगा हीरा, जनिए- कितने में नीलाम हुआ यह ‘पिंक स्टार’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 2:07PM | Updated Date: Apr 6 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। सोदबी के नीलामी शो में यहां मंगलवार शाम एक गुलाबी हीरा ‘पिंक स्टार’ (59.60 कैरेट) 5 करोड़ 70 लाख ब्रिटिश पाउंड (461 करोड़ रुपए से ज्यादा) में बिक गया। इसी के साथ यह विश्व का सबसे महंगा बिकने वाला रत्न बन गया। इसे हांगकांग के ही ज्वेलरी रिटेलर चाउ ताइ फूक ने खरीदा। ‘पिंक स्टार’ से पहले सबसे महंगा बिकने वाला रत्न ब्लू डायमंड ‘ओपेनहीमर’ था, जो गत मई में जिनेवा में क्रिस्टी के नीलामी शो में चार करोड़ 60 लाख ब्रिटिश पाउंड (372 करोड़ रुपए से ज्यादा) में बिका था।
 
अंडाकार आकार वाले ‘पिंक स्टार’ को अमेरिका के जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ने विश्व के सबसे बड़े दोषरहित हीरे का प्रमाण पत्र दिया है। डायमंड फर्म डीबीयर्स ने इसे 1999 में अफ्रीका की एक खदान से खोजा था। अनगढ़ स्थिति में यह 132.2 कैरेट का था और इसे तराशने में दो साल लगे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »