20 Apr 2024, 16:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

आठ लाख में बिकता है यह खरबूजा...जाने क्यों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2017 9:50AM | Updated Date: Apr 1 2017 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में लोग ऐसे खरबूजों को खरीदने में लगे हैं, जिनको बेचकर कार खरीदी जा सकती है। दो खरबूजों की कीमत करीब 17 लाख 41 हजार रुपए (21 हजार 500 पाउंड) तक बताई जा रही है।
 
खरबूजे की इस खास किस्म को यूबारी किंग के नाम से जाना जाता है, जिसका उत्पादन जापान के यूबारी क्षेत्र में किया जाता है। हाल ही में दो खरबूजों को 17 लाख 89638 रुपए में बेचा गया था यानी एक खरबूजा को करीब आठ लाख नौ हजार रुपए में बेचा गया।
 
इस खरबूजे की खरीद और बिक्री के लिए जापान के ह्योगो प्रांत में सुपर मार्केट भी है। बताया जा रहा है कि मिठास के चलते यह यूबारी किंग खरबूजा इतना ज्यादा महंगा बिकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »