20 Apr 2024, 03:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

प्लास्टिक की बंदगोभी के बाद अब बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 2:41PM | Updated Date: Mar 31 2017 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता।  नगर निगम (KMC) ने शहर के बाजारों में पर ‘प्लास्टिक’ से बने ‘कृत्रिम अंडों’ की बिक्री की जांच का आदेश दिया है। केएमसी महापौर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अनीता कुमार द्वारा ‘कृत्रिम अंडे’ को लेकर पुलिस में की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगरपालिका ने पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से सभी नगरपालिका बाजारों की जांच करने को कहा है। 
 
पार्क सर्कस क्षेत्र में रहने वाली अनीता एक दुकान से 12 अंडे लेकर आईं। अनीता पिछले एक महीने से अपने एक साल के बच्चे को अंडा खिला रही थी। बच्चे की तबीयत खराब देख कर अनीता ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया! लेकिन सही डायगनोज नहीं होने की वजह से बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।
 
अनीता कुमार के अनुसार, ‘नकली अंडा’ तवे पर डालने पर अजीब तरह से प्लास्टिक की तरह फैल जाता है। अनीता ने कहा, उन्होंने अपना संदेह दूर करने के लिए इसमें आग लगाई और अंडों ने तुरंत आग पकड़ ली। इसका खोल भी प्लास्टिक की तरह दिखता है।
 
अनीता को विश्वास था कि यह नेचुल अंडे नहीं है, लिहाजा उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते उन्होंने नकली अंडों की पहचान की और दूसरों को सावधान रहने को कहा। आपको बता दें कि इससे पहले बीते साल के अक्टूबर में भी केरल के मार्केट में नकली चायनीज अंडों की खबर आई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »