19 Mar 2024, 08:57:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

वायरल हुआ इस दुल्हन का डांस, 64 लाख से ज्यादा बार देखा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 3:02PM | Updated Date: Mar 29 2017 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर ढेरों ऐसी वीडियों हैं जिसमें भारतीय शादियों में होने वाले डांस को दिखाया गया है। इनमें से कुछ को लोगों ने बेहद पसंद भी किया है। लेकिन इसी साल की शुरुआत में डाली गई एक वीडियो ऐसा भी है, जिसे 64 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
 
दुल्हन के डांस शुरू करते ही उसकी सहेलियां और बहनें उसके साथ डांस करने लगती। 17 मिनट लम्बे इस डांस परफॉर्मेंस में प्रेम रतन धन पायो..., घनी बावरी हो गई... से लेकर दिल तो पागल है के कोई लड़की है..., कल हो न हो के माही वे... जैसे गाने शामिल थे।
 
दूल्हे के लिए खास तौर पर तैयार किए गए इस डांस परफॉर्मेंस में दुल्हन के साथ सहेलियों और बहनों के साथ साथ दुल्हन की मां, पापा और भाइयों ने भी उनके साथ परफॉर्म किया। डांस दुल्हन की फैमिली फोटो के साथ खत्म हुआ।
 
बीच में एक मौका ऐसा भी आता है जब एक छोटा बच्चा दुल्हन के साथ डांस करता है और उसे लाल गुलाब देकर जाता है। वीडियो के अंत में पूरा परिवार एक साथ डांस करता दिखाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »