29 Mar 2024, 14:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

भौंकते कुत्ते के मुंह पर बांधा टेप तो मिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 11:20AM | Updated Date: Mar 26 2017 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चार्ल्सटन। अमेरिका के साउथ कैरोलिना में एक कुत्ते को भौंकने से रोकने के लिए उसके मुंह पर बिजली के काम में उपयोग किया जानो वाला टेप लपेटने वाले व्यक्ति को पांच वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है।

मीडिया की खबरों में शुक्रवार को विलियम डोडसन को दी गई सजा को पशु क्रूरता के मामले में राज्य की ओर से दी गई अधिकतम सजा बताया गया है।

न्यायाधीश मार्कले डेनिस ने 43 वर्षीय व्यक्ति से कहा काश, मैं तुम्हे और अधिक सजा दे सकता। चार्ल्सटन एनिमल सोसायटी के निदेशक एल्डविन रोमन ने कहा कि इस सजा से यह संदेश मिला है कि पशुओं के खिलाफ क्रूरता को बदार्श्त नहीं किया जाएगा।

कुत्ते को गंभीर स्थिति में पाया गया था। टेप से उसकी जीभ कट गयी थी और उसके मुंह से खून बह रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »