20 Apr 2024, 17:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रेप के दौरान नहीं चीखी महिला तो कोर्ट ने कर दिया आरोपी को बरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 3:34PM | Updated Date: Mar 24 2017 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। इटली के न्याय मंत्री ने अपने अधिकारियों को एक मामले की जांच करने को कहा है जो काफी चौंकाने वाला है। मामला एक अदालत का है जहां महिला के साथ रेप के आरोपी को इसलिए बरी कर दिया क्योंकि महिला मदद के लिए चिल्लाई नहीं थी। इटली की न्यूज एजेंसी ANSA ने गुरुवार को बताया कि न्याय मंत्री आंद्रे ओर्लांदो ने मंत्रालय निरीक्षकों से इस मामले की जांच करने को कहा है। 
 
ANSA के मुताबिक सरकार मंत्री के इस कदम के पीछे तुरिन कोर्ट के एक फैसले को आधार बनाया गया है। दरअसल पिछले महिने कोर्ट ने रेप के एक केस में महिला से पूछा कि क्या आप रेप के दौरान चीखीं या चिल्लाई थीं? क्या किसी से आपने मदद के लिए गुहार लगहाई थी? इस पर पीड़िता ने बताया कि उसने साफ साफ शब्दों में कहा था कि बस बहुत हो गया।
 
कोर्ट ने पीड़िता के इस जवाब पर कहा कि सिर्फ इस सबूत पर आरोपी को दोषी नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने आरोपी को बरी करते हुए कहा कि अगर महिला रेप के दौरान चीखी नहीं तो इसका मतलब ये कि उसके साथ रेप नहीं हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »