26 Apr 2024, 03:02:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एलपीजी सिलेंडर में लगी आग कैसे बुझाएं: वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 3:27PM | Updated Date: Mar 24 2017 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रसोई गैस, यानी एलपीजी देश की गृहिणियों के लिए कितनी बड़ी नियामत है, देश की महिलाओं के लिए लाखों-करोड़ों घरों में चूल्हा जलाने वाली रसोई गैस से ज़्यादा क्रांतिकारी आविष्कार शायद कोई और नहीं होगा, लेकिन यह भी सभी जानते हैं कि यह गैस कितनी जल्दी आग पकड़ सकती है, और कितनी खतरनाक व जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसी हालत में किसी भी गृहिणी के लिए यह जानना बेहद आवश्यक हो जाता है - भगवान न करे, कभी सिलेंडर लीक होने लगे, या उसमें आग लग जाए, तो उसे कैसे बुझाया जा सकता है।

शायद यही वजह है कि यह वीडियो फेसबुक, व्हॉट्सऐप समेत समूचे सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। पुलिसकर्मी सुशील कुमार द्वारा सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर अपलोड किए गए इस वीडियो को सिर्फ दो दिन में लगभग 65 लाख बार देखा जा चुका है।
 
इस वीडियो में पुलिसकर्मी को देखा जा सकता है, जो कुछ लोगों को सिलेंडर लीक की वजह से लगने वाली आग को बुझाने का सही, आसान और सुरक्षित तरीका सिखा रहा है, ऐसा लगता है कि यह वीडियो दिल्ली की ही किसी बस्ती में फिल्माया गया है, और आसपास मौजूद बहुत-से लोग बहुत ध्यान से पुलिसकर्मी की बात को सुन रहे हैं, और सीख रहे हैं।
 
वीडियो में सुशील कुमार बताते हैं कि आग लग जाने की स्थिति में सिलेंडर को गीले कपड़े से चारों तरफ से कसकर लपेट देना चाहिए, और ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण आग कुछ सेकंडों में ही खत्म हो जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »