मुंबई। दुनिया की सबसे वजनी मिस्र की महिला इमान अहमद का वजन भारत आने के बाद से 140 किलोग्राम कम हो चुका है। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। इमान का मुंबई के सैफी अस्पताल में डॉ. मुफज्जल लकड़ावाला के नेतृत्व वाली डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। अस्पताल के मुताबिक वर्तमान में इमान का वजन 358 किलोग्राम है। जब वह 11 फरवरी को मुंबई आई थीं, तब वजन 500 किलोग्राम के करीब था।
उन्हें दो घंटे की तरल खुराक पर रखा गया है।
डॉक्टर लकड़ावाला ने कहा, इमान अब अपने बल पर बैठने लगी हैं। कुछ दिनों में वह पैरों पर खड़ी होकर चल भी सकेंगी। दूसरी सर्जरी के बाद 25 दिन में उसका वजन 50 किलो और कम होगा। सैफी हॉस्पिटल ने इमान का फ्री इलाज करने का फैसला किया था, लेकिन अब तक लोगों ने इसके लिए 60 लाख रुपए की मदद की है।