29 Mar 2024, 10:36:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

आश्चर्य! 2000 साल पुरानी शिवलिंग से आती है तुलसी की खूशबू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 12:13PM | Updated Date: Mar 17 2017 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भगवान शिव के चमत्कार और उनके मंदिरों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। शिव के 12 शिवलिंगों के बारे में भी हम आपको पहले ही बता चुके हैं। लेकिन आज हम आपको भगवान शिव के एक ऐसे अनोखे शिवलिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2000 साल पुराना है और उससे तुलसी के पत्तों की खुशबू आती है।
 
ये शिवलिंग काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर जैसा चिकना है। इस अनोखे शिवलिंग का नाम 'गंधेश्वर महादेव' रखा गया है। सबसे खास बात तो यह है कि यह शिवलिंग जनेऊ धारण किए हुए है। इसके साथ कुछ सिक्के व ताम्रपत्र भी निकले हैं। शिवलिंग के ऊपर धारियां बनी हुई है।
 
सबसे खास बात तो यह है कि इससे तुलसी की पत्‍तियों की खुशबू आ रही है जो काफी दूर-दूर तक फैली हुई है। कहा जाता है कि इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो रही हैं। यह शिवलिंग 4 फीट लंबा और 2.5 फीट की गोलाई में है और इसकी एक ओर खास बात यह एक दिन में तीन से चार बार रंग बदलता है। दूर-दूर से लोग इसके दर्शन करने के लिए आ रहें हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »