19 Apr 2024, 16:09:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जानिए कुंवारे लड़कों के लिए क्यों खास है यह देश!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 9:05PM | Updated Date: Mar 14 2017 9:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंसान की जिन्दगी का सबसे अहम हिस्सा होता है शादी। हर लड़की अपनी शादी को लेकर अपने मन में तरह-तरह के सपने भी संजोती है। मगर क्यां आप जानते है कि एक जगह ऐसी भी है जहां दुल्हन बिकती है। 

जी हां दक्षिण पूर्व यूरोप का यह देश कुंवारे लड़को के लिए दुनिया में सबसे बेहतर है। क्योंकि इस देश में एक ऐसा बाजार लगता है जहां पर दुल्हन बिकती है। दक्षिण पूर्व यूरोप के देश बुल्गारिया पर्यटन स्थल के लिए प्रसिद्ध है। बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर सजता है दुल्हनों का बाजार। यह बाजार हर तीन साल बाद लगाया जाता हैं। 

यहां दुल्हनों की लगती है बोली!

इस बाजार में आना वाला दूल्हा पहले अपनी मनपंसद लड़की चुन सकता है और फिर लड़की से बात करने का मौका भी दिया जाता है। दूल्हन पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार करना होता है।

फिर लड़की के परिवार के साथ मोल-भाव करने के बाद लड़के का परिवार लड़की वालों को तय रकम देता हैं। इस नियम का पालन सख्ती से होता है। बहरहाल, दूल्हन खरीदनें का यह चलन कई सालों से चला आ रहा है और इस पर कोई कानूनी रोक भी नहीं है।

यह है नियम

यह बाजार कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। इस बाजार की खूबी है कि केवल इस समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता है। इस बाजार में कोई भी दुल्हन अकेले नहीं आतीं है। उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है।

बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं। बाजार में परिवार वाले भी मौजूद रहते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वहीं आमतौर पर लड़के वाले दहेज लेते हैं, लेकिन यहां रिवाज उल्टा है। यहां लड़के वालों को लड़की के परिवार को पैसे देने पड़ते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »