20 Apr 2024, 04:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जहां दिन में तीन बार होता है सूर्योदय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 9:44PM | Updated Date: Mar 11 2017 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बच्चों, हमारे दिन की शुरूआत सुबह सूरज निकलने के साथ होती है और कई बार तो ऐसा भी लगता है कि इतनी जल्दी सुबह क्यों हो गई काश, सूरज थोड़ी देर से निकलता और हम थोड़ी देर और सो पाते। पर दोस्तों, शुक्र मनाओ यह तो हमारी पृथ्वी है जहां दिन में केवल एक बार ही सूरज निकलता है और हमें दिन में एक बार ही सुबह जागना पड़ता है। अब उस ग्रह को क्या कहेंगे जहां एक ही दिन में तीन बार सूर्योदय होता है।

सोचिए, यदि हम वहां रह रहे होते तब तो शायद बहुत मुश्किल हो जाती। वहां दिन में तीन बार उठकर नहाना, धोना, स्कूल जाना, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, और सब कुछ जो भी हम एक दिन में करते हैं सब तीन-तीन बार करना पड़ता और तो और पक्षियों का चहचहाना, फूलों का खिलना, मुर्गे का बांग देना भी सब तीन तीन बार होता।

दोस्तों, आपको लग रहा होगा यह सब ख्वाबों की बातें हो रही हैं पर यह सच है हमारी पृथ्वी से मात्र 340 प्रकाशवर्ष दूर एक ऐसा ग्रह भी है जिस पर तीन बार सूर्योदय और तीन बार सूर्यास्त होता है। यह ग्रह तारामंडल सेंटोरस में स्थित है जो करीब 1.6 करोड़ साल पुराना है।

इस नए ग्रह की खोज खगोल वैज्ञानिक अमेरिका में यूनीवर्सिटी आॅफ एरिजोना में सहायक प्रोफेसर डेनियल अपाई तथा उनकी टीम ने मिलकर की है।  यह ग्रह तीन तारों की परिक्रमा लगता है और हर दिन इस ग्रह पर तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखने को मिलते हैं।  

वैज्ञानिकों के अनुसार हालांकि यह ग्रह विशाल है लेकिन इसका द्रव्यमान ग्रहों की सीमा मे ही है। यह ग्रह मुख्य तारे की परिक्रमा कर रहा है और अपने मातृ तारे से यह करीब 12 अरब किमी दूर है। इस ग्रह को अपने सूर्य की परिक्रमा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »