29 Mar 2024, 19:48:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया की सबसे भारी महिला ने घटाया 120 किलो वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 3:15PM | Updated Date: Mar 7 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद इलाज के लिए भारत आई हुई हैं। उन्हें भारत आए हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने इतने कम वक्त में 120 किलो के करीब वजन घटा लिया हैं। पहले उनका वजन 500 किलो था जो कि अब 380 किलो के करीब रह गया है। इतनी जल्दी हो रहे सुधार को देखकर हॉस्पिटल के लोग भी हैरान हैं। 
 
इमान का इलाज साउथ मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में चल रहा है। अब डॉक्टर इमान के वजन को 200 किलोग्राम तक लाना चाहते हैं। इसके लिए उसके पेट की चर्बी को काटने की बात की जा रही है। लेकिन इसमें अभी कम से कम छह महीने का वक्त लग सकता है। इजिप्ट की महिला पिछले महीने भारत आई थीं। उन्हें लाने के लिए भारत और इजिप्ट की सरकार के अलावा एयरपोर्ट और लोजिस्टिक प्रशासन ने भी काफी प्रयास किए थे।
 
गौरतलब है कि जन्‍म के वक्‍त इमान अहमद का वजन 5 किलोग्राम था। 11 साल की उम्र से उनका वजन अचानक बढ़ने लगा। इसकी वजह से उन्‍हें कई बीमारियों ने घेर लिया और अगले 25 साल तक इमान अपने घर से बाहर नहीं निकल पाईं।  अब इमान 36 साल की हैं और उन्‍हें डायबिटीज, किडनी डिस्‍ऑर्डर, हाइपरटेंशन, थाइरॉयड, वाटर रिटेंशन, ऑब्‍स्‍ट्रक्‍ट‍िव और फेफड़ों की बीमारी है। अगर उनका वजन कम नहीं हुआ तो जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »