20 Apr 2024, 18:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां हनुमान जी की मूर्ति से बहने लगे आंसू, भक्तों का लगा तांता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2017 8:53PM | Updated Date: Mar 4 2017 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की संगमनगरी इलाहाबाद में भगवान हनुमान की आंखों से आंसू बहने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। इसकी खबर फैलते ही मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। 

 
सूत्रों के मुताबिक, ये हनुमान मंदिर जनपद के थाना कोतवाली बादशाही चौकी के निकट बादशाही मंडी में स्थित है। शनिवार सुबह मंदिर में पहुंचे कुछ लोगों ने हनुमान की मूर्ति से आंसू निकलते देखा। जैसे ही यह खबर आसपास फैली, वैसे ही भक्तों का तांता लग गया।
 
जानकारी के मुताबिक, मूर्ति की दाहिनी आंख से आंसू बहन की हकीकत क्या है। इन सवालों का जवाब आना अभी बाकी है। लेकिन यहां मौजूद तमाम लोगों का मानना है कि भगवान की आंख से आंसू गिरना अपशगुन है। बता दें कि, ऐसी घटना 2012 में बंधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में भी हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »