29 Mar 2024, 03:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अरबपति के बेटे ने कुत्ते के लिए खरीदे आठ 'आईफोन 7'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 12:14PM | Updated Date: Feb 28 2017 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन में लेटेस्ट आईफोन 7 के लिए ऐप्पल स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं वहां के एक अरबपति व्यक्ति के बेटे ने एक साथ आठ आईफोन खरीद डाले। दिलचस्प बात यह है कि इस शख्स ने यह आठ फोन खुद के लिए नहीं बल्कि अपने कोको नाम के कुत्ते के लिए खरीदे।
 
चीन के बिजनेसमैन वांग झिलालिन के बेटे वांग साईकॉन्ग ने अपने कुत्ते के फोन के लिए करीब करीब 5,13,000 रुपये खर्च कर दिए। बता दें कि चीन में आईफोन 7 की कीमत 6,388 चीनी युआन (करीब 64,210 रुपये) से 7,988 चीनी युआन (करीब 80,000 रुपये) के बीच है। हालांकि, यह रकम ऐसे बिजनेसमैन के बेटे के लिए ज्यादा बड़ी नहीं है, जिसकी कुल संपति 2 लाख करोड़ से ज्यादा की हो।
 
चौंकाने वाली बात यह है कि इस बात की जानकारी कोको के वीबो अकाउंट के जरिए दी गई थी। कोको का अपना वैरिफाइड वीबो अकाउंट भी है। बता दें कि विबो चीन में ट्विटर की तरह काम करता है। कोको के वीबो अकाउंट को 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर फैशनेबल तस्वीरें ही पोस्ट होती हैं।
 
यह पहली बार नहीं है जब साईकॉन्ग ने अपने प्यारे कुत्ते के लिए इतने पैसे खर्च किए हों। इससे पहले 2015 में साईकॉन्ग ने अपने दूसरे कुत्ते के लिए एप्पल के दो गोल्ड स्मार्टवॉच गिफ्ट किए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »