23 Apr 2024, 11:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस महिला के बाल हैं 55 फीट लंबे, धोने में खर्च हो जाती है 6 शैंपू की बोतल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 11:24AM | Updated Date: Feb 28 2017 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। आशा मंडेला (51) का नाम उनके लंबे बालों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में रहने वाली आशा के बाल 55 फीट लंबे हैं। इतने लंबे बालों का वजन भी कुछ कम नहीं, बल्कि पूरे 19 किलो है। इन बालों को एक बार साफ करने में शैंपू की छह बोतलें खाली हो जाती हैं। दो दिन में तो उनके बाल सूख पाते हैं। बेहद लंबे बाल होने के चलते आशा ने 25 वर्षों से कंघी नहीं की है। उनके बालों के कारण ही एक दिन केन्या के हेयर ड्रेसर इमानुएल शेग की नजर उन पर पड़ी। इमानुएल ने आशा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और दोनों ने शादी कर ली। 
 
लंबे बालों से परेशानी भी
बालों की लंबाई और वजन के कारण आशा की पीठ और गर्दन में दर्द रहता है। डॉक्टर ने उन्हें बाल कटवाने की सलाह भी दी, लेकिन आशा अपने बालों को कटवाना नहीं चाहती क्योंकि ये बाल ही दुनियाभर में उनकी पहचान हैं। इन्ही बालों से उनकी कमाई भी होती है। आशा हेयर प्रोडक्ट्स का विज्ञापन भी करती हैं, जिससे उन्हें लाखों डॉलर सालाना की आमदनी हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »