24 Apr 2024, 05:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अब शादी में किन्नरों को बुलाने पर दर्ज होगा केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 11:45PM | Updated Date: Feb 26 2017 11:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नर्इ दिल्लीं। जाटौली के गोहर चौक पर रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने शिरकत की। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर किसी ने शादी समारोह में डीजे बजवाया या किन्नरों को बुलाया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
 
रस्म पगड़ी को लेकर भी पंचायत ने बड़ा निर्णय लिया है। इसमें तय किया गया है कि इस दौरान सिर्फ 10 रुपए का ही मान लिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की। पंचायत ने फैसला लिया है कि शादियों और बच्चे के जन्म पर आने वाले किन्नरों को शगुन के तौर पर केवल 500 रुपए ही दिए जाएंगे। पंचायत में चुनी गई कमेटी ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएगी जो किन्नरों को गांव में बुलाता है। इनके ऊपर 11 हजार रुपए का भी दंड लगाया जाएगा। 
 
पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि आए दिन किन्नर किसी ना किसी के घर पहुंच जाते हैं और अनाप-शनाप मांग करते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती हैं। वहीं शादियों में डीजे बजा कर लोगों को परेशान किया जाता है। पंचायत ने बताया कि मृत्युभोज पर प्रतिबंध लगाने के लिए गांव में सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। पंचायत ने कहा कि गांव में शराब पर भी पाबंदी लगाई जाएगी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »