24 Apr 2024, 01:43:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

हाफ-पैंट बनियान में रेंगते हुए विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 12:25PM | Updated Date: Feb 23 2017 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन बीजेपी विधायक विनय बिहारी दंडवत करते सदन तक पहुंचे। बिहार के चंपारण जिले की लौरिया विधानसभा सीट से विधायक विनय बिहारी किसी छठ व्रती की तरह सदन के मुख्य द्वार तक दंडवत करते पहुंचे। विधायक की मांग थी कि जब तक मेरे इलाके की सड़क नहीं बनेगी मेरा आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले विनय बिहारी अपने शरीर पर अंत: वस्त्रों को छोड़ अन्य कपड़ा न पहनने का ऐलान कर चुके हैं। 
 
लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। इसके पीछे वजह थी विनय बिहारी का हाफ पैंट और गंजी में विधानसभा पहुंचना। इतना ही नहीं वो रेंगते हुए विधानसभा की मुख्य द्वार तक गए। बीजेपी विधायक विनय बिहार में पिछले कई महीनों से हाफ पैंट और बनियान में रह रहे हैं।
 
इनके इलाके में सड़क निर्माण नहीं होने की वजह से वो नाराज हैं। इसलिए वो इस तरह की वेशभूषा में खुद को रखा है। पिछली बार भी विधानसभा में विधायक विनय बिहारी हाफ पैंट और बनियान में पहुंचे थे। जिसकी वजह से अध्यक्ष महोदय ने उन्हें विधानसभा में बैठने से मना कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »