19 Mar 2024, 11:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ऐसे बदल गई लाइफस्‍टाइल की अब ''HOT'' तस्वीरें देख सभी हैं हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 11:40AM | Updated Date: Feb 21 2017 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-17
  • Untitled-14
  • Untitled-15
  • Untitled-16
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की रहने वाली 24 साल की जैसमीन(Jasmine) के मोटापे के कारण उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया, जिसके बाद उसने अपनी जिंदगी ऐसी बदल ली कि अब लोग उसे देखकर हैरान हो रहे हैं।
 
जैसमीन ने बताया कि जब वो 11 साल की थी तो hypothyroidism की शिकार हो गई थी। इतना ही नहीं वो जंक फूड खाने की भी काफी शौकीन थी, जिसके कारण उनका वजन लगातार बढ़ता गया और वो 140 kg की हो गईं।
 
उन्होंने बताया कि मोटापे के कारण वो लगातार परेशान रहने लगी और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने भी साथ छोड़ दिया। एक तरह से उनकी दुनिया उजड़ गई। लेकिन एक साल में डाइट और एक्सरसाइज की मदद से उन्होंने करीब 50 किलो अपना वजन कम कर लिया। अब लोग उनकी परफेक्ट बॉडी देखकर हैरान हैं।
 
जैसमीन बताती हैं कि ब्रेकअप के बाद उनका एक ही मकसद था कि वो अपनी पूरी जिंदगी को कैसे बदले? इसके लिए उन्होंने फिटनेस ऐप 'MyFitnessPal' का सहारा लिया।
 
उन्होंने बताया कि इस एप्प की मदद से उन्होंने अपना रुटीन फॉलो करना शुरू कर दिया, जिसके कारण उनमें काफी बदलाव आया। उनकी माने तो करीब 5 महीने तक उन्होंने जिम में काफी सफर किया।
 
लेकिन एक दिन उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिसने उनकी काफी मदद की और एक साल के अंदर उनका 50 किलो वजन कम हो गया। अब तक उन्होंने अपना 62 किलो वजन कम लिया है और अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। 78kg की जैसमीन ने अब वेटलिफ्टिंग करना शुरू कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »