25 Apr 2024, 18:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

आधी रात में गर्लफ्रेंड से मिलने आया BF, बिना मेकअप देख किया ब्रेकअप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 11:35AM | Updated Date: Feb 21 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-6
  • Untitled-12
  • Untitled-7
  • Untitled-9
  • Untitled-8
  • Untitled-10
प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच के साथ साझा करने लगता है। पर क्या ये प्यार ही सच्चा प्यार है? कहीं ये सिर्फ आकर्षण तो नहीं? जी हां यह सच साबीत हुआ UK की रहने वाली सोफिया रिडलीगंटन के साथ। सोफिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ काफी खुश थीं। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया।
 
इंग्लैंड में रहने वाली 22 साल की सोफिया को एक ऐसी बिमारी है जिसकी वजह से उसकी पूरी शक्ल बर्बाद हो गई है। बीमारी के कारण सोफिया काफी बदसूरत दिखती थीं। हर दिन कई घंटे मेकअप कर वो अपनी सूरत पूरी तरह बदल लेती थी। लेकिन एक दिन उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे सरप्राइज देने का फैसला किया। वो सुबह-सुबह सोफिया के घर पहुंच गया।
 
अपने ब्वॉयफ्रेंड को यूं अचानक देख सोफिया घबरा गई। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। सोफिया को बिना मेकअप देखकर उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं, उसने सोफिया को काफी बुरा-भला भी कहा। 
 
दरअसल, बिमारी के कारण सोफिया का चेहरा बर्बाद हो गया हैं इसके कारण वह काफी बदसूरत दिखती थी। इंटरनेट पर सोफिया की फोटो को देखकर कोई भी यकीन नहीं कर सकता कि देखने में ये बदसूरत हैं। लेकिन हकीकत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
 
दरअसल, सोफिया रेयर डिजीज की शिकार है, जिसके कारण इनका चेहरा फटता जा रहा है और उससे खून भी निकलता है। सोफिया बताती हैं कि इनकी यह बीमारी बचपन से है, लेकिन हाल ही में उन्होंने इसे छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लिया है। वो सोशल साइट्स पर अपने आधे चेहरे को मेकअप करके फोटो अपलोड करती हैं तो कभी पूरे मेकअप के साथ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »