20 Apr 2024, 12:14:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां दूसरों की पत्नी चुराकर करते हैं शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 3:03AM | Updated Date: Feb 21 2017 3:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में शादी के अलग-अलग रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। शायद आपको सुनकर ये अजीब लगे लेकिन ये सच बात है एक देश ऐसा है जहां पर लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चोरी कर करते है शादी।
 
जनजाति समुदाय में शादी के रीति-रिवाज काफी अलग होते हैं, लेकिन पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी की रस्म तो आपको बेहद हैरान कर सकती है। 
 
आपको बता दें कि यहां पर एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करने की अजीब परंपरा है। यहां पहली शादी तो परिवार की मर्जी से होती है, लेकिन दूसरी शादी उन्हें किसी की पत्नी चुराकर करनी होती है। 
 
इस जनजाति में हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लड़के तैयार होकर अपने चेहरे को रंगों से रंग लेते हैं और दूसरे की पत्नियों को अलग-अलग तरह की क्रिया कलाप करके रिझाने की कोशिश करते हैं।
 
इस दौरान यह भी ख्याल रखा जाता है कि पति को इस बात की जानकारी बिल्कुल ना हो। अगर महिला के मान जाती है तो दोनों वहां से भाग जाते हैं और समुदाय के लोग फिर उनकी शादी करवा देते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »