19 Mar 2024, 14:30:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां शाही अंदाज में मनाया हाथी का बर्थडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 11:31PM | Updated Date: Feb 20 2017 11:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वाटेमाला सिटी। हाल ही में ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में एक मादा हाथी का बर्थडे शानदार तरीके से मनाया गया। हाथी के 56वें जन्मदिन पर तरबूज, पपीता, केला और गाजर से बना लजीज केक मंगवाया गया था। पेकीडर्म उर्फ बॉम्बी एक एशियाई मादा हाथी है, जिसे 2008 में एक सर्कस से बचाकर ला एयूरार चिड़ियाघर में लाया गया था। 
 
ट्रॉमपीटो और उसके बचपन के साथी रोमियोज बॉम्बी की आदतों को बेहतर तरीके से समझते हैं और गुजरे सात साल से उसकी देखभाल कर रहे हैं। वे कहते हैं कि इतने दिनों में इस हाथी के साथ उनका एक खास लगाव हो गया है। लंबे समय से साथ रहने के चलते उनका इस हाथी के साथ एक अलग रिश्ता बन गया है। वे इसे अब बेचना नहीं चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि ये एक प्यारा हथिनी है। यह बेहद शांत रहती है। यह रोज 400 पाउंड के बराबर फल और सब्जियां खाती है। चिड़ियाघर के दूसरे स्टॉफ भी इस मादा हाथी को खूब प्यार करते हैं और उसकी सारी जरूरतों का ख्याल रखते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »