19 Mar 2024, 16:19:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया में दहशत फैलाने वाला फोन हुआ नीलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 2:14PM | Updated Date: Feb 20 2017 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में एक नीलामी के दौरान एडोल्फ हिटलर का निजी टेलीफोन निलाम हो गया। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध में इसी टेलीफोन के जरिए कई फरमान सुनाए थे। बैकेलाइट से बने, काले रंग के इस टेलीफोन को बाद में गहरे लाल रंग से पेंट किया गया था और इसमें हिटलर लिख दिया गया था। यह टेलीफोन हिटलर की हार के बाद वर्ष 1945 में बर्लिंन के एक बंकर से मिला था। ये टेलीफोन 243,000 डॉलर में निलाम हुआ।
 
हालांकि टेलीफोन को नीलाम करने वाले अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन ने हिटलर के इस फोन को खरीदने वाला का नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमत 200,000 डॉलर से 300,000 डॉलर के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। टेलीफोन की नीलामी के लिए शुरुआती बोली 1,00,000 डॉलर रखी गई थी।
 
मैरीलैंड की कंपनी ने टेलीफोन समेत करीब हजारों चीजों की नीलामी की। इनमें चीनी मिट्टी से बने अल्सेशियन कुत्ते का एक शिल्प भी शामिल है जो 24,300 डॉलर में नीलाम हुआ। दोनों विजेताओं ने टेलीफोन के जरिए ही बोली लगाई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »