19 Mar 2024, 12:59:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जब पानी में लगी ऐसी आग, आसमान में फैल गया धुएं का गुबार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2017 10:49AM | Updated Date: Feb 18 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Bengaluru-lake-smoke-again
  • bengluru-
  • xfire-bengaluru-17-1487327153
  • Bellandur-lake-1
  • g1
  • g3 (1)
  • l_b2-1487339733
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उस वक्त अजीबोगरीब घटना हुई जब यहां की बेलंदूर झील में आग लग गई। झील से आग की लपटें उठ रही थीं।
 
थोड़ी देर में हालात ये हो गए कि आसमान धुएं से भर गया। घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई और शाम करीब 6 बजे एक दल वहां पहुंचा।
 
काफी दिक्कतों के बाद आग को बुझाने में सफलता मिली। माना जा रहा है कि यह आग झील में फैले प्रदूषण की वजह से लगी। हालांकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
बता दें कि इस झील में प्रदूषण के कारण पहले भी आग लग चुकी है। इस झील से झाग निकलता रहा है। पहले के मामलों में आग झाग के अंदर ही रहती थी लेकिन इस बार आग बढ़ गई।
 
शुरुआती जानकारी के अनुसार झील में आग किसी केमिकल रिएक्शन की वजह से लगी। इसके चलते ही यह सूखे पत्तों तक पहुंची जिसके बाद आग फैल गई।
 
वैज्ञानिकों के मुताबिक आग लगने की सबसे बड़ी वजह पानी में बढ़ता प्रदूषण है। झील के आसपास वेटलैंड होने के बावजूद आवश्यक क्षमता के मुताबिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया गया है।
सरकार इसके लिए जरूरी प्रयास नहीं कर रही है। इस लापरवाही की वजह से शहर का गंदा पानी सीधे झीलों में जा रहा है। इससे झीलों में प्रदूषण का स्तर सामान्य सीमा से कई गुना ज्यादा हो गया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »